Agra Metro Project : agra city tourism industry of agra welcomed the agra metro project
Agra Metro Project: तीन-तीन विश्वदाय स्मारक होने के बावजूद अधिकांश पर्यटक सिर्फ ताजमहल देखने के बाद लौट जाते हैं. यमुना एक्सप्रेसवे बनने के बाद से लौटने वाले पर्यटकों की संख्या में न सिर्फ बढ़ोत्तरी हुई बल्कि कई स्मारक उपेक्षा का शिकार भी हो गए. मेट्रो ट्रेन के संचालन से इन स्मारकों पर फिर से रौनक लौटेगी. आवागमन की सहूलियत होने से पर्यटक ताजमहल देखने के बाद दूसरे स्मारकों तक भी पहुंचेंगे. इससे शहर में पर्यटकों का ठहराव भी बढ़ेगा.
मेट्रो ट्रेन शुरू होने से अकबर टाम्ब अब सीधे ताजमहल से जुड़ सकेगा. एमजी रोड, मदिया कटरा, दिल्ली गेट, भगवान टाकीज, खंदारी पर जाम की वजह से जो पर्यटक सिकंदरा स्थित अकबर टाम्ब जाने से कतराते थे, वह अब बिना किसी रूकावट के सीधे स्मारक के पास पहुंच सकेंगे. इसके आसपास के दूसरे स्मारक (जैसे मरियम टाम्ब, कांच महल) भी उनकी पहुंच में होंगे. दूसरा कारीडोर शुरू होने के बाद उपेक्षा का दंश झेल रहे रामबाग पर भी चहल-पहल बढ़ेगी. एत्मादद्?दौला नजदीक होने के कारण यहां भी पर्यटकों का ग्राफ बढ़ेगा. हाथीघाट, यमुनापार में जाम होने के कारण अधिकांश गाइड पर्यटकों को इन स्मारकों तक नहीं ले जाते.
Honeymoon in agra : प्यार के प्रतीक आगरा में मनाएं अपना हनीमून, यहां से लें पूरी जानकारी
पहला कारीडोर: सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कारीडोर पर एएसआई संरक्षित नौ स्मारक पड़ेंगे. इनमें ताजमहल, आगरा किला, अकबर टाम्ब, पत्थर का घोड़ा, गुरू का ताल, सलावत खां का मकबरा, सादिक खां का मकबरा, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद हैं. इनमें से छह स्मारकों के पास मेट्रो स्टेशन होंगे सिकंदरा, गुरू का ताल, ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन एलिवेटिड होंगे. ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे.
वृंदावन का निधिवन, जहां कन्हैया आज भी करते हैं लीला, ऐसा होता है नजारा
दूसरा कारीडोर: आगरा कैंट से कालिंदी विहार कारीडोर पर एएसआई संरक्षित चार स्मारक पड़ेंगे. इनमें रामबाग, दिल्ली गेट, रोमन कैथोलिक सेमेट्री और लाल मस्जिद हैं. इनमें से एक स्मारक के रामबाग के पास एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन होगा.
इससे शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. अकबर टाम्ब जैसा बेहद खूबसूरत स्मारक सीधे ताजमहल से जुड़ जाएगा. इससे यहां भी पर्यटक बढ़ेंगे. अभी जाम की वजह से बहुत से पर्यटक यहां आना पसंद नहीं करते. मेट्रो ट्रेन योजना को विस्तार रूप देकर फतेहपुर सीकरी को भी इससे जोड़ना चाहिए.
Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com
जब से यमुना एक्सप्रेसवे शुरू हुआ है तो पर्यटक सीधे ताजमहल पहुंचता है और शहर के बाहर से ही निकल जाता है. पहले आगरा-दिल्ली हाईवे की तरफ से पर्यटक आते थे तो अकबर टाम्ब, मरियम टाम्ब पर रुक जाते थे. एक्सप्रेसवे की वजह से पर्यटकों ने यहां आना छोड़ दिया. मेट्रो ट्रेन शुरू होने से ये फिर से गुलजार हो सकेंगे.
राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
ये है पर्यटकों की स्थिति
स्मारक 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20
ताजमहल 49,16,26,170 56,56,77,570 82,30,14,395 96,01,31,895
अकबर टाम्ब 1,10,99,565 1,07,31,660 1,38,08,890 1,12,54,235
रामबाग 10,88,235 10,72,545 19,13,635 22,24,395
मेट्रो बचाएगी समय और पैसा
किस स्टेशन से कितने यात्री करेंगे सफर
स्टेशन का नाम, वर्ष 2031, 2041
– सिकंदरा, 4800, 6400
– गुरु का ताल, 7200, 9400
– आइएसबीटी, 7800, 10600
– शास्त्री नगर, 8100, 10500
– विश्वविद्यालय, 10500, 13300
– आरबीएस कालेज, 10500, 13300
– राजा की मंडी, 18500, 19400
– आगरा कालेज, 10000, 13000
– एसएन मेडिकल कालेज, 10100, 13000
जामा मस्जिद, 9700, 12400
– आगरा किला, 9900, 12500
– ताजमहल, 8400, 10900
– फतेहाबाद रोड, 8400, 10000
– बसई, 4300, 5950
– ताज पूर्वी गेट, 6500, 10000
– आगरा कैंट, 2900, 3600
– सदर बाजार, 8800, 10700
– प्रतापपुरा, 11900, 14700
– कलक्ट्रेट, 12200, 15300
– सुभाष पार्क, 13500, 16600
– आगरा कालेज, 12000, 14900
– हरीपर्वत चौराहा, 12200, 15100
संजय प्लेस, 12600, 15600
– एमजी रोड, 12400, 15400
– सुल्तानगंज की पुलिया, 12100, 15200
– कमला नगर, 10600, 13600
– रामबाग, 7600, 13800
– फाउंड्री नगर, 7600, 13800
– मंडी समिति, 4900, 6200
संजय प्लेस, 12600, 15600
– एमजी रोड, 12400, 15400
– सुल्तानगंज की पुलिया, 12100, 15200
– कमला नगर, 10600, 13600
– रामबाग, 7600, 13800
– फाउंड्री नगर, 7600, 13800
– मंडी समिति, 4900, 6200
Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com
Rangbhari Ekadashi 2025: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी… Read More
Char Dham Yatra 2025 : उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 को गंगोत्री… Read More
आज की भागदौड़ भरी दुनिया में एकाग्रता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है.… Read More
Spring Season 2025 : वसंत ऋतु सबसे सुखद मौसमों में से एक है, जिसमें फूल… Read More
Dharamshala travel Blog Day 1 धर्मशाला उत्तर भारत का एक शहर है. यह हिमाचल प्रदेश… Read More
Vietnam Travel Blog : वियतनाम एक खूबसूरत देश है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, शानदार लैंडस्केप… Read More