know Patna's famous tourist places
Patna Travel Guide – पटना जोकि बिहार की राजधानी है, उसका नाम आते ही ज़ेहन में गंदी सड़कें, बेकार राजनीति और सार्वजनिक वाहनों में ठसे हुए लोगों की छवि, दिमाग में उभरने लगती है. लेकिन आपको बता दें आर्यभट्ट हों या पणिनी, चाणक्य हों या कालीदास, सभी लोग Patna से ही थे, जिन्हें भारतीय इतिहास में ज्ञान के क्षेत्र में धुंरधर माना जाता है.
आपको इस शहर में आने के बाद धर्म और संस्कृति का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा. भारत की असल छाप देखनी है तो पटना ( Patna Travel Guide ) की सैर करना आवश्यक है. दुनिया का सबसे लम्बा सड़क पुल पटना में स्थित है जो कि 5575 मीटर लम्बा है, इसे महात्मा गांधी सेतु के नाम से जाना जाता है. पटना से चार नदियां गुजरती हैं- गंगा, सोन, गंडक और पुनपुन नदी.
पटना में स्थित सदाक़त आश्रम, हमारे देशरत्न डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की कर्मभूमि है. अब इसे एक पर्यटन स्थल बना दिया गया है. पूर्वी भारत की बात करें तो कोलकाता के बाद पटना दूसरा सबसे बड़ा शहर है.
बिहार ( BIHAR ) जाएं तो इन अभ्यारण्य को जरूर देखें
बुद्धा स्मृति पार्क
इसको बुद्ध मेमोरियल पार्क भी कहा जाता है और यह भगवान महात्मा बुद्धा की याद में बनवाया गया है. यह शहर के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो आपको भरपूर मनोरंजन कर सकता है. यह रेलवे स्टेशन से नजदीक होने की वजह से भी बहुत प्रसिद्ध है और आकर्षण का मुख्य केंद्र है. फ़्रेज़र रोड पर स्थित यह पार्क, अपनी सफाई और विभिन्न अन्य गतिविधियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है.
श्रीकृष्ण साइंस सेंटर
श्रीकृष्ण साइंस सेंटर विज्ञान से संबंधित चीजों का संग्रह है. यह संग्रहालय बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्णा सिंह के नाम पर बनवाया गया है. यह म्यूजियम 3D शो,फिजिक्स और गणित के साथ- साथ जीवन के विभिन्न चरणों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराता है. यहां आप परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते है और खासकर तब जब बच्चे भी साथ हों.
संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क
इस पार्क की खूबसूरती विभिन्न प्रकार के जानवर बढ़ाते हैं. आप टॉय ट्रैन से पार्क का एक चक्कर लगा सकते हैं और उसके बाद आप पैदल भी विभिन्न जानवरों का देख सकते हैं. 40 एकड़ में फैला यह पार्क, प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण है जो अपने अंदर हरियाली संजोये हुए है और जिसमें पालतू जानवर चार चांद लगा देते हैं. 3 से 4 घंटे घूमने के लिए यह जगह पर्याप्त है और एंट्री फीस के तौर पर आपको कुछ रुपये देने पड़ते हैं.
पटना गोलघर
यदि शहर की खूबसूरती का दीदार एक ही जगह से करना हो तो आप Patna गोलघर से अच्छा शायद ही कोई जगह होगा. आप गोलघर के चोटी चढ़कर पूरा पटना शहर देख सकते हैं. यह एक ऐतिहासिक जगह है जो 1930 में बिहार में सूखा पड़ने पर अंग्रेजों ने इसे अनाज एकत्र करने के लिए बनवाया था. पटना शहर ( Patna Travel Guide ) में यह सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले जगहों में से एक है.
Fish Curry : मछली के दिवाने हैं तो ये बिहारी डिश करें Try, पढ़कर ही मुंह में पानी आ जायेगा
यह बिहार की राजधानीहोने के नाते पटना में सभी बजट में आपको रहने के लिए होटल मिल जाएंगे. अधिकतर होटल फ्रेज़र रोड पर मिलते हैं, कमरे उतने आधुनिक नहीं हो सकते जितने आप उम्मीद करेंगे. पर्यटन विभाग द्वारा संचालित कुछ गेस्ट हाउस भी हैं.
पटना में कई मल्टी-कुज़ीन रेस्तरां हैं जो कई प्रकार के व्यंजन परोसते हैं. फास्ट-फूड और स्नैक काउंटर पूरे शहर में पाए जा सकते हैं. पटना का फेमस डिश लिट्टी-चाेखा का स्वाद, विदेशों तक फैल गया है. विदेशी पर्यटकों को ये काफी भाता है. पटना के स्थानीय घरों में अक्सर शनिवार के दिन हमेशा खिचड़ी बनाई जाती है. जिसके साथ अचार, पापड़, दही और घी भी खाया जाता है. इमली के भरपूर स्वाद के कारण पटना में बना चाट भी अनोखा है.
पटना का औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान नीचे दिया गया है.
MONTH | BEST TIME | MIN. TEMP (°C) | MAX. TEMP (°C) | |
January | Best time | 12 | 33 | |
February | Best time | 12 | 26 | |
March | Best time | 17 | 32 | |
April | 22 | 37 | ||
May | 25 | 38 | ||
June | 27 | 36 | ||
July | 26 | 33 | ||
August | 26 | 33 | ||
September | 26 | 33 | ||
October | Best time | 22 | 32 | |
November | Best time | 15 | 29 | |
December | Best time | 10 | 24 |
Char Dham Yatra 2025 : उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 को गंगोत्री… Read More
आज की भागदौड़ भरी दुनिया में एकाग्रता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है.… Read More
Spring Season 2025 : वसंत ऋतु सबसे सुखद मौसमों में से एक है, जिसमें फूल… Read More
Dharamshala travel Blog Day 1 धर्मशाला उत्तर भारत का एक शहर है. यह हिमाचल प्रदेश… Read More
Vietnam Travel Blog : वियतनाम एक खूबसूरत देश है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, शानदार लैंडस्केप… Read More
Trek With Friends : फरवरी दोस्तों के साथ रोमांचक सर्दियों की यात्रा पर निकलने का… Read More