Bollywood Movie, Shooting Locations, Bollywood Shooting Locations, Bollywood Best Scenes, Bollywood Best Pictures, Bollywood Perfect Shooting Locations
Top 13 Bollywood Shooting Locations: हमेशा से फिल्म एक अच्छा जरिया रहा है किसी भी लोकेशन को एक खूबसूरत तरीके से दिखाने का। बॉलीवुड ने ऐसी कई जगह हमारे सामने लाकर रख दी है। जिनपर पहले तो शूटिंग हुई औऱ फिर वो लोगों के बीच में पर्यटन के लिए काफी मशहूर हो गया है। ऐसी कई जगह है जो बॉलीवुड फिल्मों की वजह से सबके सामने आई उससे पहले उनके बारे में लोग जानते तक नहीं थे। यहां तक की विश्वभर में मशहूर ताजमहल, कुतुब मिनार जैसी जगहों पर भी बॉलीवुड फिल्मों की खूब शूटिंग हुई है। तो आज traveljunoon पर हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बॉलीवुड फिल्मों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रही है। इन्हीं में से बॉलीवुड की कुछ Favourite locations के बारे में बताने जा रहे हैं।
जयपुर से 11 किलोमीटर दूर Amer Fort या Amber Fort है। Bajirao Mastani फिल्म के कई सीन इस फोर्ट में शूट हुए हैं। ये एक World Heritage Site है और बॉलीवुड की शूटिंग के लिए एक मशहूर लोकेशन में से एक है। Bajirao Mastani के अलावा कई और बॉलीवुड फिल्में जैसे कि Jodha Akbar, Veer, Bol Bachchan भी यहीं पर शूट हुई है।
Bhajrangi Bhaijaan बॉलीवुड में एक जबरदस्त हिट मूवी थी। इसकी ना सिर्फ script या फिर actors बल्कि locations ने भी फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। जम्मू कश्मीर का Sonamarg इस फिल्म की शूटिंग में एक सबसे अच्छी जगह थी।
आपने Fanaa फिल्म का चांद सिफारिश गाना तो जरूर सुना होगा। इस गाने में पीछे Qutub Minar को बेहद ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में कई और historical sites जैसे कि Lodhi Gardens, Jantar Mantar भी दिखाए गए है। फिल्म के कुछ सीन कश्मीर में भी शूट किए गए हैं। जिन्हें हम सबने काफी पसंद किया है।
3 Idiosts फिल्म का climax scene तो सभी को याद होगा ही। ये सीन फिल्म में काफी मशहूर था और उतनी ही पसंद इस सीन की लोकेशन की गई थी। जिसे Ladakh की Pangong Tso lake के किनारे शूट किया गया था। वहीं फिल्म Dil Se, Jab Tak Hai Jaan के कुछ सीन भी इस लोकेशन पर शूट किए गए थे।
Film Barfi के काफी सारे सीन Darjeeling, Ooty, Pollachi और Kolkata में शूट हुए हैं। इस फिल्म ने बेहतरीन तरीके से Darjeeling और उसकी Himalyan Railway (Toy Train) को भी बेहतरीन तरीके से दिखाया है। Toy Train becomes Barfi फिल्म में एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
हम सभी को jab we met फिल्म का ‘Yeh Ishq Hai’ गाना काफी पसंद आया था। हमने Kareena Kapoor को कई अलग अलग जगहों पर अलग अलग कपड़ों में डांस करते हुए देखा है। हिमाचल प्रदेश का Naggar Castle भी उन्हीं में से एक था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
Chennai Express फिल्म एक बहुत बड़ी हिट मूवी थी। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण इसकी लोकेशन रहा था। ‘Kashmir Mein Tu Kanyakumari’ song तो आप सभी को याद होगा ही जिसमें Deepika और Sharukh Khan नाचते हुए नजर आ रहे हैं वो जगह Munnar ही है। हम सभी को इस गाने के पीछे की हरियाली बहुत ज्यादा पसंद आई थी। तो ये munnar की खूबसूरती थी।
बेशक Film Raanjhanaa ने Box Office पर उतना कमाल नहीं किया था, लेकिन कुछ गानों ने बेहद कमाल का काम किया था। जिसमें Varanasi को शानदार तरीके से दिखाया गया है। Varanasi के घाट बहुत ही शानदार तरीके से फिल्म में दिखाएं गए हैं। आपको बता दें कि Varanasi के घाट फोटोग्राफी के लिए भी काफी मशहूर लोकेशन में से एक हैं।
जब से Guru film का गाना ‘Barso Re’ आया है, काफी लोग kerala के Athirapilly Falls को देखने के लिए पहुंचे हैं। Aishwarya Rai के Athirapilly Falls में Dance और Swimming ने कई लोगों का दिल चुराया है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के बाद से ही Athirapilly Falls मशहूर हुए हैं।
West Bengal की Hoogy नदी पर बना Howrah Bridge एक लोकप्रिय जगहों में से है। काफी फिल्मों में इस ब्रिज को दिखाया गया है। इनमें से कुछ फिल्म जैसे कि Kahaani, Gunday और Barfi ने इसे काफी खूबसूरती से दिखाया है। ये भारत में एक मशहूर शूटिंग लोकेशन में से एक बन गया है।
Film Highway ने कई खूबसूरत जगहों को जिखाया है। उन्हीं में से एक Rohtang Pass भी है। Rohtang Pass Pir Pinjal Range में है। जो कि देश में बेस्ट filming locations में से एक है। Rohtang Pass को Jab We Met फिल्म के गाने Yeh Ishq Hai में भी दिखाया गया है।
Amritsar का Golden Temple भारत की सबसे मशहूर और धार्मिक जगहों में से एक है। ये सिख गुरुद्वारा कई फिल्मों और टीवी सीरीयल में देखा गया है। Film ‘Rab Ne Bana Di Jodi’ में Golden Temple मूवी का turning point साबित हुआ था। इसके अलावा Rang De Basanti में भी ये गुरुद्वारा दिखाया गया है।
Film Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela के कई सीन Udaipur के City Palace में ही शूट हुए हैं। Udaipur भारत के prime tourist places में से एक हैं इसके साथ ही ये एक अच्छी filming location भी है। Udaipur का City Palace साल 1983 में James Bond की film Octopussy में भी दिखाया गया था।
Goa के Aguada Fort और Chapora Fort Film Dil Chahta Hai की शूटिंग में प्राइम लोकेशन में से एक है। Goa का हमेशा से भारत में filming location में अच्छा योगदान रहा है। कई सारी फिल्में जैसे की Finding Fanny, Dhoom Goa में ही शूट हुई है.
Rangbhari Ekadashi 2025: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी… Read More
Char Dham Yatra 2025 : उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 को गंगोत्री… Read More
आज की भागदौड़ भरी दुनिया में एकाग्रता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है.… Read More
Spring Season 2025 : वसंत ऋतु सबसे सुखद मौसमों में से एक है, जिसमें फूल… Read More
Dharamshala travel Blog Day 1 धर्मशाला उत्तर भारत का एक शहर है. यह हिमाचल प्रदेश… Read More
Vietnam Travel Blog : वियतनाम एक खूबसूरत देश है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, शानदार लैंडस्केप… Read More